Ambala: खेत से वापस लौट रही महिला को एक्टिवा सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Apr, 2024 11:25 AM

a woman returning from the farm was hit by an activa rider

हरियाणा में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है जहां अंबाला जिले में खेत से वापस लौट रही महिला को एक्टिवा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर जा गिरी और गंभीर चोट आई। सिर से खून ज्यादा बहने पर महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

अंबाला : हरियाणा में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है जहां अंबाला जिले में खेत से वापस लौट रही महिला को एक्टिवा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर जा गिरी और गंभीर चोट आई। सिर से खून ज्यादा बहने पर महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गांव मलौर निवासी कृष्णा पत्नी हरपाल सिंह के रूप में हुई है।

पीछे से आई एक्टिवा ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक गांव मलौर निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद वह और उसकी चाची कृष्णा गांव घाघरु की तरफ से वापस घर आ रहे थे। वे खेतों में काम करने गए थे। जब वे सतबीर सिंह के खेत के पास पहुंचे, उसकी चाची आगे-आगे अपनी साइड में चल रही थी। वह उसके पीछे था। उसी समय घाघरु गांव की तरफ से तेज रफ्तार एक्टिवा आई और पीछे से उसकी चाची को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी चाची सड़क पर जा गिरी और सिर सड़क पर जा लगा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर एक्टिवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!