संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की माैत, चार माह पहले की थी लव मैरिज

Edited By vinod kumar, Updated: 15 May, 2020 11:03 PM

married women dead under suspicious circumstances

हरियाणा के टोहाना के सुन्दर नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सुचना उसके परिजनों की दी. जिसके बाद परिजनों ने देर शाम शहर थाना पहुंच कर बेटी बेबी को मारे जाने के आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद...

टाेहाना (सुशील): हरियाणा के टोहाना के सुन्दर नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सुचना उसके परिजनों की दी, जिसके बाद परिजनों ने देर शाम शहर थाना पहुंच कर बेटी बेबी को मारे जाने के आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 

मतृका की चचेरी बहन सोमती ने बताया कि उसकी बहन की शादी दस फरवरी हुई थी, यह प्रेम विवाह था। इसके बाद वह बेबी के सुसराल में भी आए थे। पर उसके सुसराल वालाें ने उन्हें धमकी दी थी कि वो दोबारा यहां न आए। उन्हाेंने कहा कि सुसराल के लोग एक बुलेट मोटरसाइकिल के लिए पचास हजार रूपए की मांग कर रहे थे। 


साेमती ने कहा कि गत दिनों बेबी ने अपने घर पर फोन करके बात की थी पर उसके पति राममेहर ने उसका फोन छीन लिया था। जिसके बाद उसकी किसी से बात नहीं हुई। आज सुबह उनके पास पुलिस का फोन आया कि बेबी की मौत हो गई। जिसके बाद उन्होेंने आकर देखा, उन्हें यही लगा कि उसकी हत्या की गई है।

उधर, एसएचओ ने बताया कि पांच लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पति, सास-ससुर, दो देवर व एक ननद शामिल है। मृतका की माता बुढी देवी के ब्यान पर कानूनी कार्यवाही की गई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि इनका प्रेम विवाह था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!