दहेज में कार ने देने पर विवाहिता से मारपीट, करवाया गर्भपात

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Nov, 2020 12:11 PM

married woman for giving car in dowry got abortion done

कैंट के बब्याल के प्राइमरी स्कूल की रहने वाली विवाहिता ने अपनी ससुराल पक्ष के खिलाफ महिला उत्पीड़न को लेकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नारायणगढ़ के गांव गदौली निवासी आरोपी मोहित कुमार...

अम्बाला : कैंट के बब्याल के प्राइमरी स्कूल की रहने वाली विवाहिता ने अपनी ससुराल पक्ष के खिलाफ महिला उत्पीड़न को लेकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नारायणगढ़ के गांव गदौली निवासी आरोपी मोहित कुमार, पवन कुमार, ममता रानी, दीपिका कुमारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी शिकायत में बब्याल निवासी पीड़िता शिल्पा अन्नी ने बताया कि उसकी 1 दिसंबर 2014 में नारायणगढ़ के गांव गदौली निवासी मोहित कुमार से हुई। शादी में परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर दहेज दिया, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज कम और शादी में कार न देने को लेकर तंग करना व मारपीट करनी शुरु की दी। विवाहिता ने इस बार अपने परिवार सदस्यों को बताया। 

पीड़िता ने बताया कि उसने बी.एड़ एम.बी.ए. की हुई है जिस लिए मार्च 2015 से सेंट लॉरैंस स्कूल में टीचर की जॉब कर रही थी लेकिन जॉब से कमाया हुआ सारा पैसे ससुराल वाले ले लेते थे। पीड़िता ने बताया कि   25 मार्च 2020 को मेरे ससुराल वालों ने उसके साथ  मार पिटाई करके व धक्के देकर घर से निकाल दिया।

शादी के बाद करवाया गर्भपात
विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के कुछ समय बाद उसे 2 महीने का गर्भ धारण करने के बाद पति मोहित की मां, बहन ने उसके साथ मिलकर मारपीट की और पति ने पेट में लातें मारकर गर्भपात कर दिया। इसी को लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।                                                           
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!