Edited By Yakeen Kumar, Updated: 22 Feb, 2025 05:01 PM

पानीपत के एक गांव महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने के लगाया आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं।
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के गांव निम्बरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने के लगाया आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मायकों वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक महिला के चाचा जगजीत ने बताया कि वह मूल रूप से करनाल जिले के बल्ला के रहने वाले हैं और उनकी 28 वर्षीय बेटी शिवानी की 4 साल पहले गांव निबरी में राहुल के साथ शादी की गई थी। जिसको लेकर उनका एक डेढ़ साल का लड़का भी है।
उन्होनें बताया कि ससुराल पक्ष के लोग पिछले कुछ दिनों से उनकी लड़की को पैसे की डिमांड को लेकर परेशान कर रहे थे। जिसको लेकर अक्सर लड़की यह बात परिवार वालों को बताती रहती थी। लेकिन आज जब ससुराल पक्ष की तरफ से लड़की वालों को फोन गया तो उन्होंने बताया कि उनकी लड़की मर चुकी है। सूचना मिलने पर हम परिजनों के साथ पानीपत के पार्क हॉस्पिटल में पहुंचे।
डॉक्टरों पर डेड बॉडी न दिखाने का आरोप
परिजनों ने कहा ने आरोप है कि वह यहां सवेरे से अस्पताल के बाहर बैठे हुए हैं लेकिन पार्क हॉस्पिटल के स्टाफ या डॉक्टर ने उनको उनकी लड़की की डेड बॉडी नहीं दिखाई और उनको धक्के मारकर अस्पताल से बाहर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने गांव के लोगों को फोन किया। गांव के लोगों के द्वारा पार्क हॉस्पिटल में पहुंचने पर सभी ने अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद डॉक्टर ने मृतक शिवानी की डेड बॉडी परिवार वालों को दिखाई।

पुलिस पर लगाये आरोप
परिजनों का आरोप है कि लड़की के गले पर चोट के निशान थे। इसके बाद लड़की वाले ससुराल पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने लड़की को फांसी देकर मारा है। वहीं परिवार वालों ने एक पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनमें से एक वह लड़के पक्ष की तरफ से आया था और वह लड़की के परिवार वालों को बार-बार धमकाने और उन्हें ड्रामा न करने की बात कर रहा था। जिसको लेकर लड़की वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया उसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर मामला शांत कराया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)