चर्चित आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी समेत कई दिग्गज कांग्रेस में शामिल (Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Jun, 2018 09:15 PM

हरियाणा के चर्चित सेवानिवृत आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी, जे एन यू  छात्रनेता व दलित राइट ऐक्टिविस्ट प्रदीप नरवाल और सामाजिक कार्यकर्ता व वकील सुखविंदर नारा ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो...

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के चर्चित सेवानिवृत आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी, जे एन यू  छात्रनेता व दलित राइट ऐक्टिविस्ट प्रदीप नरवाल और सामाजिक कार्यकर्ता व वकील सुखविंदर नारा ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस कार्यक्रम की मध्यस्था हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर व कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने की।

कांग्रेस हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने है की प्रदीप कासनी ,प्रदीप नरवाल व सुखविंदर नारा के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस के हरियाणा के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है । कसनी जैसे ईमानदार ,कर्मठ,निर्भीक सेवानिवृत अधिकारी कांग्रेस के थिंक टैंक का काम करेंगे। जिन्होंने खुद 70 बार ट्रांसफर्स का ढंक झेला हो वह पीड़ा का अनुभव कर सकतें हैं।
PunjabKesari
हरियाणा के चर्चित सेवानिवृत आई ए एस प्रदीप कासनी व जे एन यू  छात्रनेता व दलित राइट ऐक्टिविस्ट प्रदीप नरवाल और सामाजिक कार्यकर्ता सुखविंदर  नारा,  की मुलाक़ात में  हरियाणा में दलित मज़दूर किसानो के लिए वैकल्पिक राजनीति खड़ी करने पर  विचार किए जाने बारे कई दिनों से मीटिंगें चल रही थी। हाल ही में प्रदीप कासनी के निवास पर चर्चा हुई कि कैसे समाज को साम्पदायिक  ताक़तों से बचाया जाए , कैसे समाज को टूटने से बचाया जाए। बैठक में प्रदीप कासनी और प्रदीप नरवाल ने बात की कैसे सामाजिक परिपेक्ष में सब एक साथ आएं, कैसे दलित, मज़दूर किसानो की एक अटूट एकता बनाई जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!