Edited By Mohammad Kumail, Updated: 05 Jul, 2023 07:32 PM

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की सियासत लगातार दिलचस्प होती जा रही है। राजनीतिक पार्टियों में एक के बाद उथल-पुथल की खबरें सामने आ रही है...
नई दिल्ली (कमल कुमार कंसल) : विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की सियासत लगातार दिलचस्प होती जा रही है। राजनीतिक पार्टियों में एक के बाद उथल-पुथल की खबरें सामने आ रही है। पिछले दिनों जहां जुलाना में सत्ता में सहयोगी जेजेपी के कुछ नेताओं ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी वहीं बुधवार को बीजेपी सहित जेजेपी के कुछ बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
मिली जानकारी के अनुसार इन नेताओं की ज्वाइनिंग दिल्ली स्तिथ दीपेंद्र हुड्डा के आवास पर हुई है। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे। गुलचिका से पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, पूर्व विधायक कर्नल रखबीर सिंह, पूर्व विधायक निपेन्द्र सिंह ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। इतना ही नहीं, जेपेपी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजा राम भी कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन देवी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसके अलावा भी कई लोगों ने पार्टी ज्वाइन की।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)