कई कांग्रेसी भी CAA के सर्मथन में पर पार्टी के कारण चुपः खट्टर(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 16 Jan, 2020 01:43 PM

नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में बुधवार को पानीपत में राज्य स्तरीय समर्थन यात्रा निकाली गई। इसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए। या

पानीपतः नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में बुधवार को पानीपत में राज्य स्तरीय समर्थन यात्रा निकाली गई। इसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए। यात्रा से पहले सभा को संबोधित करते हुए सीएम खट्टर ने कांग्रेस पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग भी सीएए के समर्थन में हैं लेकिन उनकी अपने नेतृत्व के सामने बोलने की हिम्मत नहीं।  पानीपत के स्काई लार्क के पास आर्य कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस में कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं। उनके मन में दुविधा है कि उनकी पार्टी का क्या स्टैंड है। बहुत लोग ठीक मानते हैं लेकिन नेतृत्व के सामने बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। सीएम ने कहा कि बोले भी कैसे उनके नेतृत्व का आधार भारत का न होकर किसी और जगह का जो है।

सीएम ने कहा कि देश में सिर्फ खतरा उसे है जो खाए यहां का और गुणगान किसी और देश का करे। सभी को स्वतंत्रता है। देश में आजादी है, मन की आजादी है, विचारों की आजादी है लेकिन देश के प्रति आस्था की आजादी नहीं है। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस बस विरोध कर रही है। हमने धारा 370 हटाई, कांग्रेस ने उसका विरोध किया। हमने सीएए की बात की, कांग्रेस ने उसका विरोध किया।

गौर रहे कि राज्यस्तरीय यात्रा में भाजपा हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, खेल मंत्री संदीप सिंह, करनाल सांसद संजय भाटिया, सोनीपत सांसद रमेश कौशिक, कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी, विधायक महिपाल ढांडा मौजूद रहे। यह यात्रा स्काई लार्क से शुरू होकर रेलवे रोड तक पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था जरूर बाधित हुई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!