हरियाणा की पिस्टल क्वीन मनु भाकर को सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओं की बनीं ब्रांड एम्बेसडर

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Aug, 2024 09:46 PM

manu bhaker will be the brand ambassador of beti bachao beti padhao

हरियाणा के परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि ओलंपिक में धाक जमाने वाली खिलाड़ी मनु भाकर को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ब्रांड अम्बेसडर बनाने का काम किया जायेगा। मनु भाकर की ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश में परचम लहराने का...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि ओलंपिक में धाक जमाने वाली खिलाड़ी मनु भाकर को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ब्रांड अम्बेसडर बनाने का काम किया जायेगा। मनु भाकर की ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश में परचम लहराने का काम किया है। परिवहन मंत्री शुक्रवार अम्बाला छावनी में जिया वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। 

परिवहन मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि खिलाड़ी मनु भाकर व सरबजोत सिंह ने ओलंपिक में मेडल जीतकर देश व प्रदेश में परचम लहराने का काम किया है। इस बात का हर भारतवासी को गर्व है। हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने दो कांस्य पदक जीते जोकि भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि आज यह दोनों खिलाड़ी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिले थे और मुख्यमंत्री ने दोनो खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। 

मंत्री गोयल ने कहा कि मनु भाकर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ब्रांड अम्बेसडर बनाने की मैं घोषणा करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उन मां-बाप के लिए गर्व की बात है, जिनके पास बेटियां हैं। हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने विदेशी धरती पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि इससे निःसंदेह अन्य खिलाडिय़ों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

वहीं मंत्री असीम गोयल ने विनेश फोगाट के प्रदर्शन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और आज हरियाणा में खिलाडियों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है।  इस मौके पर मंडलायुक्त गीता भारती, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, रिटायर्ड सीपीएमजी हरियााणा रंजु प्रसाद, रिटायर्ड होम सैक्रेटरी डा0 एस.एस. प्रसाद के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!