बिजनेस में दी मात तो उतार दिया मौत के घाट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Aug, 2022 10:38 PM

man murdered his friend in gurgaon

बिजनेस में कंपटीशन देना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा। प्रतिद्वंदी ने उसका सिर पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव गांव कासन के सरकारी स्कूल के पास लहूलुहान अवस्था में मिला था।

गुड़गांव, (ब्यूरो) : बिजनेस में कंपटीशन देना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा। प्रतिद्वंदी ने उसका सिर पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव गांव कासन के सरकारी स्कूल के पास लहूलुहान अवस्था में मिला था।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव सरकारी स्कूल के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक वह आरोपी दोनों पीओपी का कार्य करते थे।  मृतक और आरोपी के बीच हमेशा कंपटीशन रहता था। अब एक पीओपी के कार्य के लिए ठेका हुआ था जिसमें मृतक ने उसे मात देते हुए ठेका ले लिया था जिससे मनोज मृतक से रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!