बाइक की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत, पूजा पाठ कराने का काम करता था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Apr, 2022 01:57 PM

man dies due to bike collision

आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। जिले में बाइक की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विमल उर्फ संदीप वासी गांधी नगर के रूप में ...

कुरुक्षेत्र : आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। जिले में बाइक की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विमल उर्फ संदीप वासी गांधी नगर के रूप में हुई है। मृतक पूजा पाठ कराने का कार्य करता था। इस हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया।

पुलिस को दी शिकायत में रसपाल हाल वासी गांधी नगर ने बताया कि उसका जीजा सरोवर पर पूजा अर्चना का काम करता था। वह अपनी बहन से मिलने आया था। फिर वह अपनी बहन के साथ पास खेतों में सरसों काटने गया था। काम निपटाने के बाद वह दोनों घर आ गए थे, मगर उसका जीजा घर नहीं लौटा था। सुबह वह अपने जीजा विमल की जानकारी लेने सन्निहित सरोवर पहुंचा तो उसे पता लगा कि बाइक चालक ने जीजा विमल को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो चुकी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!