घर में घुसकर युवक पर किया चाकू से हमला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Nov, 2024 10:52 PM

man attacked by knife in gurgaon

सेक्टर-40 एरिया में घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के शोर मचाने पर पड़ौसी वहां पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-40 एरिया में घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के शोर मचाने पर पड़ौसी वहां पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।


पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मधुबनी निवासी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि वह गुडग़ांव के सैनीखेड़ा में किराए पर रहता है। वह सेक्टर-29 स्थित बीकानेर वाला रेस्टोरेन्ट में कॉउंटर ब्वॉय है। वह सोमवार की सांय करीब छह बजे अपने रूम पर आराम कर रहा था। इसी दौरान सुखराली गांव में किराए पर रहने वाला उत्तराखंड मूल का भूपेंद्र आया। वह किसी बात पर प्रमोद से झगडऩे लगा। दोनो के बीच हाथापाई होने पर भूपेंद्र ने चाकू निकाला और प्रमोद पर वार कर दिया। प्रमोद के शोर मचाने पर पड़ौसी वहां पहुंचे तो भूपेंद्र फरार हो गया। हमले में घायल प्रमोद को उपचार के लिए सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!