बरसात से घरौंडा ओवरब्रिज का बड़ा हिस्सा ध्वस्त

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2021 11:59 AM

major part of gharaunda overbridge collapsed due to rain

बरसात के कारण नैशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। मिट्टी खिसकने से रेलिंग टूटने लगी है और गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इसके साथ ही पुल कई जगह से धंसने की कगार पर है। जगह-जगह से खिसकी ओवरब्रिज की मिट्टी किसी भी बड़े हादसे का

घरौंडा : बरसात के कारण नैशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। मिट्टी खिसकने से रेलिंग टूटने लगी है और गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इसके साथ ही पुल कई जगह से धंसने की कगार पर है। जगह-जगह से खिसकी ओवरब्रिज की मिट्टी किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। 

ओवरब्रिज के हालातों का जायजा 
लेने के पहुंचे विधायक हरविंद्र कल्याण ने एन.एच. के अधिकारियों को फटकारा और जल्द इसके हालात सुधारने के लिए कहा। एन.एच. के अधिकारियों की माने तो चूहों के कारण दिक्कत आ रही है जो बिलें खोदकर ओवरब्रिज को खोखला कर रहे हैं।


पहले भी खिसक चुकी है मिट्टी 
एनएच-44 पर स्थित घरौंडा ओवरब्रिज शुरू से ही खस्ताहाल है। जून में आई थोड़ी-सी बारिश ने ही 6-7 जगह से इसकी मिट्टी खिसका दी थी। एन.एच.ए.आई. ने अराईपुरा रोड के सामने तो मुरम्मत कर दी, लेकिन अन्य जगहों पर खानापूर्ति ही की गई। इसी के कारण शुरूआती बारिश में ही अराईपुरा रोड के सामने पुल की मिट्टी खिसक गई और एक बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!