एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, लाखों के स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 07 May, 2023 05:51 PM

जिले में नशा तस्करों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी कामयाबी मिली है।
यमुनानगर(सुमित): जिले में नशा तस्करों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 350 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत बाजार में 15 लाख के करीब बताई जा रही है। वहीं आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
इस मामले की जानकारी देते हुए नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ बस स्टैंड यमुनानगर के पास घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे व्यक्ति को काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी हेड क्वाटर कंवलजीत सिंह को भी बुलाया गया। जिनके सामने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से करीब 15 लाख कीमत की 350 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के मोहल्ला मोहम्मद बिलाल नगर वासी हसीब खान पुत्र अहमद खान के नाम से हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, Nuh पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन सहित 2 आरोपी पकड़े...क्रेटा में छिपाकर...

गोहाना के सतलोक आश्रम में नाबालिग से छेड़छाड़: आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

Ambala रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन: GRP ने 3 किलो अफीम के साथ दबोचा तस्कर, कोर्ट में पेश कर 6 दिन के...

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी व उसके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, इंतकाल...

सोनीपत में खौफनाक वारदात: शराब के नशे में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जान रह जाएंगे दंह

BHEL के सोलर सेल प्लांट से 31.65 किलो चांदी गायब, सीबीआई ने दो अधिकारियों पर दर्ज की FIR

रिश्वतखोरी पर ACB का वार, 2 लाख रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार, जांच जारी

खाकी शर्मसार; हरियाणा में 1.50 लाख की रिश्वत लेता ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर दबोचा..

कैथल में दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर लिए 3 लाख, मामला दर्ज कराने वाली महिला समेत 3 आरोपी...

हिसार में रंगदारी का खौफनाक खेल: 3 लाख 'मंथली' देने से इनकार पर परचून दुकानदारों पर हमला, 5 आरोपी...