यमुनानगर में बड़ा हादसा, मिट्टी में दबने से 2 महिलाओं की मौत व अन्य घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2024 01:23 PM

major accident in yamunanagar 2 died getting buried mud

यमुनानगर में साढौरा के गांव रतौली में बड़ा हादसा हो गया। हादसा मिट्टी की ढांग गिरने से हुआ है। बताया जा रहा है कि मिट्टी में 8 लोग दबे, जिनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई।

यमुनानगर (परवेज खान) :  यमुनानगर में साढौरा के गांव रतौली में बड़ा हादसा हो गया। हादसा मिट्टी की ढांग गिरने से हुआ है। बताया जा रहा है कि मिट्टी में 8 लोग दबे, जिनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई। छह लोग है। घायलों में दो छोटे बच्चे हैं जिनकी उम्र 5 साल और 13 साल है। एक की हालत गंभीर है जिसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर भी किया गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है। 

घरों को लिपने के लिए लेने गए थे मिट्टी

दरअसल रमजान का महीना चल रहा है, ऐसे में रोजे भी चल रहे हैं। 11 मार्च को ईद है। इस उत्सव को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग धूमधाम से मनाते हैं और अपने घरों को सजाते भी हैं। वहीं रतौली गांव में कुछेक मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर कच्चे बने हैं। जो चिकनी मिट्टी से लिपते हैं। बताया जा रहा है इसी पर्व को लेकर सभी अपने घरों को कच्ची मिट्टी से लिपने के लिए गांव के पास ही बनी मिट्टी की ढांग से चिकनी मिट्टी लेने के लिए गए थे।

डीएसपी कमलजीत ने बताया कि इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है, वह ईद के त्यौहार के लिए घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी जिसके बाद अचानक हादसा हो गया. 

बता दें कि जिस क्षेत्र में यह घटना सामने आई है, उस क्षेत्र में ऊंचे-नीचे खेत हैं। खेतों में कई-कई फुट ऊंचे टीले हैं जिनमें से यह लोग खुदाई कर रहे थे। फिलहाल इस हादसे के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस भी अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!