भगवान परशुराम जयंती का आयोजन, करनाल की ब्राह्मण धर्मशाला में कैबिनेट मंत्री ने दिया निमंत्रण

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 22 May, 2025 09:44 PM

lord parshuram jayanti organized cabinet minister invited

हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा बुधवार देर सांय जिला करनाल की ब्राह्माण धर्मशाला पहुंचे, यहा पहुंचने पर डॉ. अरविंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।

करनाल : हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा बुधवार देर सांय जिला करनाल की ब्राह्माण धर्मशाला पहुंचे, यहा पहुंचने पर डॉ. अरविंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आगामी 30 मई को रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर ब्राह्माण धर्मशाला के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बडौता ने मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
 
उन्होंने कहा कि यह समारोह प्रदेश सरकार द्वारा संत-महापुरूष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत  किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली करेंगे। इस समारोह में कैबिनेट मंत्री व विधायकों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने के लिए वे स्वयं विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के कोने-कोने से ब्राह्मण समाज व सर्व समाज अपनी भागीदारी करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है और यह जनता के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी महापुरुषों की जयंती को राज्य स्तर पर मनाने का कार्य कर रही है, जिसमें सभी समाजों का योगदान होता है। कुछ साल पहले केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के कार्यकाल में करनाल में भी परशुराम जयंती मनाई गई थी और इस बार रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जयंती का समारोह राज्य स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी समाजों के साथ मिलकर काम कर रही है और सभी महापुरुषों की जयंती समारोहों में सभी समाजों का योगदान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदो के सम्मान में, भगवान परशुराम जी की शान में, 36 बीरादरी के  कल्याण में, ब्राह्मण है मैदान में। इस पर सभी ने भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाएं।
 
उन्होंने गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक शिक्षा संस्थान है, जिसकी शुरुआत 1904 में पंडित भगवत दयाल गौड़ शर्मा ने की थी। इस संस्था से स्कूल, कॉलेज और मेडिकल कॉलेज जैसे कई संस्थान जुड़े हुए हैं। इस संस्था को पहरावर गांव में 15.5 एकड़ भूमि दान की गई थी, जिसे लेकर पहले विवाद था, लेकिन केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने हस्तक्षेप कर जमीन संस्था को उपलब्ध कराई। आज इन शैक्षणिक संस्थानों में 36 बिरादरी के बच्चे पढ़ते हैं, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होता है। 

इस मौके पर ब्राह्माण धर्मशाला के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बडौता,  व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल, सुशील गौतम, रामकरण शर्मा, देवेंद्र त्यागी, प्रवीण शर्मा, हवा सिंह शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, पंडि़त राम प्रकाश, मेघराज शर्मा, सचिन भारद्वाज शर्मा, नाथी राम, चंद्रमणी, ईश्वर शर्मा, अशोक शर्मा, श्याम लाल शर्मा, कुलदीप, राजकुमार, प्रेम शर्मा, राजू, बलजीत, रोहताश, राजेश, गोबिंद शर्मा, जोनी शर्मा, अमित शर्मा, अग्रेज शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, वेदपाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!