लॉकडाउन: प्रवासी मजदूरों के मनाेरंजन के लिए शेल्टर हाेम में लगाई गई एलईडी

Edited By vinod kumar, Updated: 06 Apr, 2020 11:04 AM

led installed in shelter homes to entertain migrant laborers

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रवासी मज़दूरों के रुकने के लिए शेल्टर होम बनाया गया है, जिसमें 29 मार्च से 52 प्रवासी मज़दूर रह रहे हैं। इनके लिए प्रशासन द्वारा खाने पीने और जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई...

सिरसा(सतनाम): कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रवासी मज़दूरों के रुकने के लिए शेल्टर होम बनाया गया है, जिसमें 29 मार्च से 52 प्रवासी मज़दूर रह रहे हैं। इनके लिए प्रशासन द्वारा खाने पीने और जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं टाइम पास के लिए एक एलईडी भी लगाई गई है। ताकि मजदूर अपना समय आसानी से व्यतीत कर सकें।

सिरसा डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि 29 मार्च से सिरसा में 52 प्रवासी मजदूरों को रोका गया है, जिनके लिए हर तरह की जरूरत की चीजें उन्हें वहीं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

वहीं शेल्टर होम में रुके प्रवासी मजदूर समीर गुप्ता ने बताया कि प्रशासन द्वारा उनकी हर जरूरी सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है, यहां तक कि उनके मनोरंजन के लिए एक एलईडी भी लगाई गई है। वही यहां रुके सभी लोग भी प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!