लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने Big Boss OTT-2 विजेता एल्विश यादव से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 May, 2026 10:44 PM

lawrance bisnoi gang demand ransome from big boss winner elvish yadav

Big Boss OTT-2 विजेता एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। विदेशी नंबर से रंगदारी का मैसेज न केवल एल्विश यादव को भेजा गया बल्कि उनके पिता को भी यह मैसेज भेजा गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): Big Boss OTT-2 विजेता एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। विदेशी नंबर से रंगदारी का मैसेज न केवल एल्विश यादव को भेजा गया बल्कि उनके पिता को भी यह मैसेज भेजा गया। दो दिन में रुपए न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस हरकत में आई और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। यह कॉल वह उठा नहीं पाए। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और उनसे 10 करोड़ रुपए देने की मांग की। यह राशि दो दिन के अंदर देने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। एल्विश यादव ने शिकायत में बताया कि यह मैसेज न केवल उनके पास आया है बल्कि उनके पिता के मोबाइल पर भी यही मैसेज भेजा गया है। इस पर उन्होंने सेक्टर-56 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले को जांच के लिए अपराध शाखा को सौंपा गया है। मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह कॉल कहां से की गई है। 

 

आपको बता दें कि 17 अगस्त 2025 को एल्विश यादव के घर पर तीन बाइक पर आए बदमाशों द्वारा करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5) व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा फरीदाबाद ने इशांत नामक युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अगस्त 2025 को अपराध शाखा सेक्टर-40 ने एक आरोपी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी जतिन (24) को गुड़गांव फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार किया था। मामले में वांछित आरोपी फरीदाबाद निवासी गौरव व आदित्य को दिल्ली रोहिणी की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। मामले की जांच की जा रही थी कि अब एल्विश यादव को रंगदारी मांगने का यह मैसेज मिला है। फिलहाल पुलिस हर ऐंगल से जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!