नूंह में खूनी संघर्ष में बदला जमीन का विवाद: युवक की मौत, कई जख्मी

Edited By Vishal Suryakant, Updated: 30 Nov, 2024 07:25 PM

land dispute turns into bloody conflict in nuh youth dies many injured

नूंह में शुक्रवार को गहबर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटे लगने के कारण मौत हो गई।

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह में शुक्रवार को गहबर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटे लगने के कारण मौत हो गई। इसमें लगभग चार लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका जमीनी विवाद को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार सुबह लगभग आधा दर्जन लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उनके परिवार के सदस्य शेर सिंह की हत्या कर दी। उन्होंने बताया इस लड़ाई झगड़े में लगभग चार लोगों को गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

परिजनों का कहना है जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक वह मेडिकल कॉलेज से शव को नहीं ले जाएंगे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

PunjabKesari

नूंह हेडक्वार्टर डीएसपी अजायब सिंह ने कहा कि शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में शेर सिंह की हत्या हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी अजायब सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!