Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 21 Feb, 2026 08:21 PM

जलसा-ए-आम अभियान के तहत गुरुग्राम में जमीनों के सिविल मामलों के म्यूटेशन (इंतकाल) के निपटान के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में विशेष शिविर लगाए गए।
गुड़गांव, (ब्यूरो): जलसा-ए-आम अभियान के तहत गुरुग्राम में जमीनों के सिविल मामलों के म्यूटेशन (इंतकाल) के निपटान के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में विशेष शिविर लगाए गए। इसमें 300 से अधिक आए जमीन इंतकालों की सुनवाई करके मौके पर समाधान किया गया।
जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि तहसीलों में तीन सौ जमीन के इंतकाम मामले आए। शिविर में शामिल तहसीलदार-नायब तहसीलदार की ओर से सभी का समाधान किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबित म्यूटेशन मामलों का सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करना है। जिले के सभी पटवारी अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित इंतकालों की समीक्षा कर उनकी प्रगति रिपोर्ट संबंधित तहसील कार्यालय के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजेंगे।