कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 10 तक बंद, घर से कार्य करेंगे कर्मचारी

Edited By Isha, Updated: 04 May, 2021 01:13 PM

kurukshetra university closed until 10

हरियाणा में लॉकडाउन लगने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 10 मई तक बंद कर दिया गया है। कुवि के कर्मचारी घर से ही सभी काम निपटाएंगे। मुख्य सचिव के आदेशों के बाद कुवि प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। कुवि के

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में लॉकडाउन लगने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 10 मई तक बंद कर दिया गया है। कुवि के कर्मचारी घर से ही सभी काम निपटाएंगे। मुख्य सचिव के आदेशों के बाद कुवि प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। कुवि के लोकसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कोरोना वैश्विक महामारी के मद्देनजर जरूरी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कुवि गैर-शिक्षक कर्मचारी, कांट्रेक्ट, पार्ट टाइम व आउटसोर्सिग स्टाफ अब लॉकडाउन के समय में घर से ही कार्य करेंगे। इस दौरान अपने स्टेशन को नहीं छोड़ेंगे। 

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सभी कर्मचारी मोबाइल व ई-मेल पर उपलब्ध होंगे। किसी भी आपातस्थिति या जरूरत पड़ने पर कर्मचारी को शार्ट नोटिस पर विश्वविद्यालय में उपस्थित होना होगा। इस दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कर्मचारी वैश्विक महामारी रोकथाम संबंधी उपायों का पालन करेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!