Kurukshetra: सर्कस देखने गया था शख्स, बेटे के सामने उतारा मौत के घाट

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Jun, 2025 03:00 PM

kurukshetra man had gone to see circus was killed in front of his son

कुरुक्षेत्र में बच्चों की बहस ने ऐसा रूप लिया कि इस झगड़े में पिता को मौत को मौत के घाट उतार दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में बच्चों की बहस ने ऐसा रूप लिया कि इस झगड़े में पिता को ही मौत के घाट उतार दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

मृतक के भतीजे कर्ण कुमार ने बताया कि उसका 40 वर्षीय चाचा साफ-सफाई का काम करता था। किरमिच गांव में साइकिल का सर्कस चल रहा है। 29 मई की रात को उसका चाचा रात करीब 10 बजे अपने बेटे सुशील के साथ सर्कस देखने गया था। यहां पर गांव के ही कुछ युवकों के साथ उसके बेटे के साथ गाली गलौज करने लगे। तैश में आए युवकों ने बीच-बचाव कर रहे रामरतन पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। कर्ण ने बताया कि आरोपियों ने पत्थरों से भी हमला किया। इस हमले में रामरतन को गंभीर चोटें आईं। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

PunjabKesari

गंभीर हालत में व्यक्ति को करनाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने जमकर विरोध किया। इस मामले में पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!