कुरुक्षेत्रः लाडवा में सीएम सैनी ने सुनी लोगों की जनसमस्याएं, कांग्रेस पर साधा निशाना

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Dec, 2024 06:00 PM

kurukshetra cm saini visit ladwa listen people problems targeted congress

कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लोगों की जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर): जिले के लाडवा कस्बे में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लोगों की जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने कहा कि विकास कार्य को तेज गति दी जाएगी ताकि नॉनस्टॉप विकास जारी रहे लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि खड़गे साहब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं लेकिन देश के लोगों ने उनको और उनकी कांग्रेस पार्टी लोगों ने नकार दिया है। उनके पास ट्वीट करने के अलावा कुछ और नहीं बचा है वन नेशन वन इलेक्शन से देश को लाभ होगा और विकास की गति तेज होगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का विकास हो, क्योंकि लंबे समय तक उन्होंने देश शासन किया है। लेकिन वर्ष 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश नॉनस्टॉप विकास कर रहा है और ऊंचाइयों के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं जो कांग्रेस को हजम नहीं हो रहे कांग्रेस ने देश को धीमी गति से आगे बढ़ाया। लेकिन मोदी तीव्र गति से देश का विकास कर रहे हैं जो प्रत्येक देशवासी महसूस कर रहा है देश आगे बढ़ रहा है पीएम मोदी की सोच है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाया जाए 

सैनी ने कहा कि जब पीएम मोदी ने धारा 370 समाप्त किया था, तब भी खड़के ने इसका विरोध जताते हुए ट्वीट किया था कि धारा 370 समाप्त नहीं होनी चाहिए। किसान सम्मान निधि लगाने पर भी खड़गे तथा राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसका विरोध जताया था उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस के डीएनए में विरोध करना समाया हुआ है उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को किसी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा और उनका क्या हाल होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!