कुमारी शैलजा की हरियाणा कांग्रेस के आला नेताओं को नसीहत, बोली - अपने लिए नहीं लोगों के लिए काम करें

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 04 Mar, 2023 07:32 PM

kumari shailja sassid to congress workers to work for people not yourself

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने आज यह माना कि प्रदेश में बड़े नेताओं की वजह से संगठन नहीं बन पाया और संगठन ना बनने की वजह से वे हरियाणा प्रदेश के चुनाव हारे हैं...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने आज यह माना कि प्रदेश में बड़े नेताओं की वजह से संगठन नहीं बन पाया और संगठन ना बनने की वजह से वे हरियाणा प्रदेश के चुनाव हारे हैं। शैलजा ने कहा कि अब जल्दी संगठन तैयार होगा और प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कुमारी शैलजा आज रोहतक में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची थी। साथ ही उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन नसीहत देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आला नेता अपने लिए नहीं लोगों के लिए काम करें।

कुमारी शैलजा ने कहा कि चाहे वह प्रदेश अध्यक्ष रहे हों या फिर कोई और, प्रदेश में वह कांग्रेस का संगठन नहीं बना पाए। जिसकी वजह से मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को पहचान नहीं मिल सकी और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई। इसी संगठन ना बनने की वजह से हम हरियाणा प्रदेश के चुनाव हारे हैं। मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को पहचान मिलनी चाहिए, ताकि उसमें काम करने की लगन और बढ़ सके। इसलिए वह यह कहती हैं कि जो प्रदेश में आला नेतृत्व है वह अपने लिए नहीं लोगों के लिए काम करें। उन्होंने केंद्र को इस बारे में अवगत करा रखा है और जल्द ही प्रदेश में संगठन तैयार हो जाएगा और एक बार फिर से हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जहां तक भाजपा का कांग्रेस पर कटाक्ष करने की बात है तो वह सिर्फ अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस को टारगेट करते हैं। राहुल गांधी की यात्रा से जिस कदर लोगों में कांग्रेस का माहौल बना है उससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों की वजह से देश का हर नागरिक महंगाई से त्रस्त है, रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार महंगाई को कम करने के लिए कोई काम नहीं कर रही। इसलिए केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही रसोई गैस का सिलेंडर 500 में दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!