हरियाणा में शराबबंदी की चर्चाएं तेज, कुमारी सैलजा ने कहा-पड़ेगा महंगा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 28 Nov, 2023 07:31 PM

kumari selja reacted on liquor ban in haryana

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस की महासचिव कुमारी शैलजा का कहना है कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की विजय होगी। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा से प्रदेश के लोगों को मुक्ति मिलेगी।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस की महासचिव कुमारी शैलजा का कहना है कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की विजय होगी। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा से प्रदेश के लोगों को मुक्ति मिलेगी। यमुनानगर में मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में शराबबंदी हुई तो इससे भारी नुकसान होगा। क्योंकि इससे पूर्व का अनुभव भी अच्छा नहीं रहा। तब चुनाव में अवैध शराब बनती और बिकती थी। सरकार को लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  अवैध नशे को रोकना है। इस पर सरकार की कोई लगाम नहीं है।

कुमारी शैलजा ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं। प्रधानमंत्री को देवी देवता याद आते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली की गदा का इस्तेमाल किया गया था। भगवान का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह खोखला है। सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं नहीं है। बच्चियों को ज्यादा सेफ्टी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का ऐलान किया है। हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार आने पर केजी से पीजी तक समाज के प्रत्येक वर्ग को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। इससे पहले लोकसभा चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि मेने अपनी इच्छा हाई कमान को बता दी है अब हाई कमान को फैसला करना है। यमुनानगर में शराब कांड को लेकर हुई मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि यह बीजेपी जेजेपी सरकार का फेलियर है। इसमें  कांग्रेस के नेता की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का कोई भी व्यक्ति हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!