राज्यसभा उपचुनाव से पहले शाह से मिले कुलदीप बिश्नोई, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी ना बनाए जाने से थे नाराज

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 17 Jun, 2024 06:45 PM

kuldeep bishnoi met shah before the rajya sabha by election

राज्यसभा उपचुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से  कुलदीप बिश्नोई व उनकी धर्म पत्नी रेणुका बिश्नोई ने मुलाकात की।लोकसभा चुनाव में हिसार से प्रत्याशी ना बनाए जाने से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई की इस मुलाकात के कई राजनैतिक माइने निकाले जा सकते...

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): राज्यसभा उपचुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से  कुलदीप बिश्नोई व उनकी धर्म पत्नी रेणुका बिश्नोई ने मुलाकात की।लोकसभा चुनाव में हिसार से प्रत्याशी ना बनाए जाने से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई की इस मुलाकात के कई राजनैतिक माइने निकाले जा सकते हैं।

शाह से मुलाकात के बाद कुलदीप बिश्नोई ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा की: ‘‘ऐतिहासिक फैसलों से जिसने देश को दी नई धार , ऐसा है ज़ुबान के धनी अमित शाह जी का किरदार’’
आधुनिक भारत की राजनीति के चाणक्य माननीय गृह मंत्री अमित शाह से आज आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव सहित कई अहम विषयों पर विस्तृत सकारात्मक चर्चा हुई। चुनावी राजनीति के आकलन में अमित शाह जी का आकलन बेज़ोड़ है। आपका स्नेह हमेशा यूँही बना रहे

कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में लिखा कि अमित शाह जुबान के धनी भारत की राजनीति के चाणक्य हैं। कुलदीप बिश्नोई कि आज हुई मुलाकात को राजनीतिक रूप से देखा जाए तो हरियाणा में एक खाली हुई सीट से भी जोड़ कर देखा जा सकता है। दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा चुनावजीतने के बाद यह सीट खाली हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई गैर जाट राजनीति का एक अहमम किरदार माने जाते हैं। अतीत में वह कांग्रेस के अंदर काफी लंबा समय रहे। उसके बाद उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस से भीकिनारा किया तथा हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी का गठन हरियाणा में किया।फिर कांग्रेस में वापिस लौटे।वहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा से इनकी नही पट्टी।उन्होंने तब कांग्रेस से किनारा कर भाजपा ज्वाइन की थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!