कृष्ण लाल पंवार का राहुल और कांग्रेस पर कटाक्ष, बोले- गुटबाजी के कारण हरियाणा में नहीं बन पाया संगठन

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Jun, 2025 07:58 PM

krishan lal panwar takes dig at rahul gandhi and haryana congress

हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री और हरियाणा कबड्डी एमेच्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णलाल पंवार ने राहुल गांधी व हरियाणा कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष तक तय नहीं कर पाये तो कांग्रेस...

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री और हरियाणा कबड्डी एमेच्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णलाल पंवार ने राहुल गांधी व हरियाणा कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष तक तय नहीं कर पाये तो कांग्रेस पार्टी का उद्धार कैसे हाेगा। हरियाणा कांग्रेस में चार बार संगठन की लिस्ट बन चुकी, बावजूद इसके गुटबाजी के चलते चारों बार ही बनाई गई लिस्ट फाड़ दी गई। कांग्रेस पार्टी का भविष्य नहीं बल्कि भाजपा का ही भविष्य है।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को चरखी दादरी के रेस्ट हाउस में खनन विभाग के अधिकारियों की मीटिंग लेने पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन रोकने सहित विभाग की हिदायतों अनुसार कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। बाद में मंत्री ने खनन अधिकारियों के साथ अटेला माइनिंग जोन में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यालय से आए सर्वेयर की टीम के साथ पैमाइश बारे भी मंथन किया। टीम ने माइनिंग जोन मंे पिल्लर देखे और गाड़ियां भी चैक की। साथ ही प्लांटेंसन चैक करते हुए पौधे लगाने बारे निर्देश दिए। इस अवसर पर खनन विभाग के मुख्यालय से स्टेट जियोलोजिस्ट दीपक हुड्‌डा, खनन अभियंता संजय सब्रवाल, एमई डा. राजेश सहरावत व इंस्पेक्टर कोमल कुमार भी मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!