पिता के बाद माता का भी हुआ देहांत, किरण चौधरी ने कहा- अत्यंत पीड़ादायक व अपूर्णीय क्षति

Edited By Shivam, Updated: 26 Apr, 2021 11:11 PM

kiran choudhary mother also died after father

हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी को पितृशोक के साथ मातृशोक भी आज के ही दिन देखना पड़ा। जहां आज सुबह उनके पिता सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर आत्मा सिंह का निधन हुआ, वहीं देर शाम उनकी माता सरला देवी का भी निधन हो गया। मातृशोक...

चंडीगढ़  (धरणी): हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी को पितृशोक के साथ मातृशोक भी आज के ही दिन देखना पड़ा। जहां आज सुबह उनके पिता सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर आत्मा सिंह का निधन हुआ, वहीं देर शाम उनकी माता सरला देवी का भी निधन हो गया। किरण चौधरी के माता-पिता कोरोना संक्रमित थे और पिछले कई दिनों से अस्पताल में दाखिल थे, जिनकी देखभाल में पूरा परिवार अस्पताल में लगा हुआ था।

मातृशोक और पितृशोक में डूबी किरण चौधरी ने फेसबुक पर इसकी सूचना दी है। उन्होंने लिखा कि प्रात: पूजनीय पिताजी और फिर संध्या को प्रिय माताजी का स्वर्गवास मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक व अपूर्णीय क्षति है। एक ही दिन में माता-पिता का साया सर से हटना बेहद दु:खदायक है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!