पंजाबी गायिका मन्नत नूर की आवाज ने सूरजकुंड मेले को बनाया संगीतमय, झूम उठे संगीत प्रेमी

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Feb, 2026 12:00 PM

punjabi singer mannat noor s voice brought a musical twist to the surajkund mela

फरीदाबाद में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प मेले में मंगलवार की शाम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प मेले में मंगलवार की शाम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा और हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त आयोजन में छोटी चौपाल पर प्रसिद्ध पंजाबी गायिका मन्नत नूर की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। 

मंच पर आते ही मन्नत नूर ने अपने लोकप्रिय गीत “वे तू लौंग, वे मैं लाची” और “तेरे पीछे आ गवाची” से माहौल को पूरी तरह संगीतमय कर दिया। इसके बाद “जब दिल दिया गल्लां करें तेरे नाल” और “तू होवे सामने, मैं होवा चरणा नाल” जैसे सुपरहिट गीतों पर दर्शक खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। हर गीत के साथ तालियों की गूंज और दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता गया।

कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी ने बताया कि सूरजकुंड मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में विभिन्न कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सूफ़ी बैंड, पाली नाथ एंड पार्टी, रिंकू डेरु पार्टी और डॉ. दिनेश रहेजा की ग़ज़ल प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा सतीश हरियाणवी के हास्य अभिनय, तनु शर्मा पार्टी के हरियाणवी लोकनृत्य, कलई वाणी पार्टी के शास्त्रीय नृत्य और अभिषेक राठौर थिएटर पार्टी द्वारा प्रस्तुत नाटक “सूटकेस” को भी खूब सराहा गया। गिटार वादन में शेखर श्रीवास्तव, निरोत्तम और अंश ने मधुर धुनें बिखेरीं, जबकि जादूगर अशोक सम्राट की जादूगरी ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रोमांचित कर दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!