राहुल की रैली में पोस्टरों से गायब रहीं किरण चौधरी, संबोधन में भी किया गया दरकिनार

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 06 Jan, 2023 10:01 PM

kiran chaudhary missing from posters in rahul s rally

पानीपत रैली के दौरान शायद एक भी बैनर ऐसा नहीं था, जहां पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी की फोटो लगी हो।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): भारत जोड़ो यात्रा से राहुल एक तरफ देश को जोड़ने चले हैं, मगर दूसरी तरफ बिखरती कांग्रेस की भी राहुल मरहम पट्टी करने में लगे हुए हैं। राहुल भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जहां जहां भी गए,वहां-वहां क्षेत्रीय कांग्रेस नेता अपने मन मुटावों को भुलाकर एक साथ राहुल के साथ कदम ताल करते नजर आए, मगर हरियाणा में ऐसा नहीं हुआ। पानीपत में शुक्रवार को राहुल की बड़ी रैली हुई। हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता भी एक साथ एक मंच पर नजर आए, मगर कहीं तो किसी से किसी का मनमुटाव साफ छलक रहा था। दरअसल पानीपत रैली के दौरान शायद एक भी बैनर ऐसा नहीं था, जहां पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी की फोटो लगी हो। किरण चौधरी न तो किसी पोस्टर, बैनर में दिखाई दी और न ही दीपेंद्र हुड्डा ने मंच से किरण चौधरी का नाम लिया। भारत जोड़ो यात्रा के बहाने एकजुट होती दिखाई दे रही हरियाणा कांग्रेस 6 जनवरी की इस रैली के बाद एक बार फिर से बिखरती हुई नजर आ रही है।

 

PunjabKesari

 

भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान ने भी नहीं लिया किरण का नाम

 

बता दें कि पानीपत के सेक्टर 13/17 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित राहुल गांधी की रैली में किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ मंच पर ही मौजूद थीं। इसके बावजूद मल्लिकार्जुन खड़गे को छोड़कर किसी भी नेता ने किरण चौधरी का नाम नहीं लिया। खास बात यह है कि भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की लिस्ट में सबका नाम था, यहां तक कि कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला का भी। वहीं किरण चौधरी का नाम दोनों ही दिग्गज नेताओं ने नहीं लिया। इसका मतलब साफ है कि किरण चौधरी को लेकर हरियाणा कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है।

 

PunjabKesari

 

राहुल गांधी के नाम नहीं लेने से असहज दिखी किरण

 

इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने किरण चौधरी के नाम का जिक्र किया, मगर भारत और कांग्रेस को जोड़ने निकले राहुल गांधी किरण चौधरी का नाम लेना भूल गए। सवाल यह है कि राहुल गांधी किरण चौधरी का नाम लेना भूल गए या फिर जानबूझकर नहीं लिया। इस बीच यह पक्का है कि भरे मंच पर किरण चौधरी के लिए पानीपत रैली में बनी स्थिति असहज जरूर हुई होगी। अब देखना होगा कि किरण चौधरी इस पर कोई प्रतिक्रिया देती हैं या फिर वे इस मामले में चुप्पी साधे रहती हैं।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!