Karnal Accident: करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ले ली बेकसूर की जान, 2 बेटियों का था पिता

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Jun, 2025 08:30 PM

karnal accident news person dies after being hit by tractor trolley

करनाल के तरावड़ी फ्लाईओवर के नीचे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

करनालः करनाल के तरावड़ी फ्लाईओवर के नीचे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 2 बेटियों का पिता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसा किस प्रकार हुआ, इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

डायल 112 पर तैनात जांच कर्मचारी राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने आगे बताया कि मृतक करनाल के सीकरी गांव का निवासी था। वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ ऑटो में सवार होकर सामान लेने आया था। ऑटो से उतरते ही वह ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!