नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में अभी तक नहीं मिला इंसाफ

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2019 11:04 AM

justice not yet received in case of tampering with nabaling

यमुनानगर में नाबालिग स्टूडैंट्स के साथ छेड़छाड़ के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर अम्बाला रेंज के ए.डी.जी.पी. आलोक राय से इंसाफ  की गुहार लगाने के लिए पीड़िता के परिजन मिलने पहुंचे...........

अम्बाला छावनी (जतिन): यमुनानगर में नाबालिग स्टूडैंट्स के साथ छेड़छाड़ के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर अम्बाला रेंज के ए.डी.जी.पी. आलोक राय से इंसाफ  की गुहार लगाने के लिए पीड़िता के परिजन मिलने पहुंचे।

उन्होंने ए.डी.जी.पी. कार्यालय के बाहर धरना दिया, बाद में पीड़ित परिवार को कार्यालय में बातचीत के लिए बुलाया गया। इस मामले में यमुनानगर पुलिस को एस.आई.टी. गठित कर पूरे मामले की तफ्तीश व आरोपियों की गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।दरअसल यमुनानगर में 26 अगस्त को स्कूल में पढऩे वाली नाबालिगा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।

पहले तो मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब नाबालिगा ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन्होंने स्कूल के टीचर व अन्य के खिलाफ  पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की एफ .आई.आर. दर्ज कर ली।

छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मामले में अन्य दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।परिणामस्वरूप शुक्रवार को ए.डी.जी.पी. कार्यालय के बाहर पीड़ित परिजनों ने इंसाफ  की गुहार लगाते हुए धरना दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!