बृजेंद्र सिंह की 'सद्भावना यात्रा' पर जेपी का निशाना, कहा- उस समय करना था विरोध...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Sep, 2025 05:23 PM

jp targets brijendra singh s  sadbhavna yatra

हिसार सांसद जयप्रकाश ने एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां पर बड़ा हमला बोला।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार सांसद जयप्रकाश ने एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां कभी भाजपा, कभी कांग्रेस का हिस्सा रहे और केवल सत्ता का आनंद उठाते रहे। पहले 10 साल कांग्रेस में और फिर 10 साल भाजपा में मौज की, और अब दोबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

जयप्रकाश ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां अब बुजुर्ग हो चुके हैं और सक्रिय राजनीति से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा उन्हें टिकट देने का विरोध खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां कर थे।

जेपी ने बृजेंद्र सिंह को घेरा

बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह पर टिप्पणी करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जब भाजपा सरकार तीन कृषि कानून लागू कर रही थी, उस वक्त बृजेंद्र सिंह ने किसानों के पक्ष में एक शब्द नहीं बोला। यही कारण है कि भाजपा ने उनका टिकट काटना तय कर लिया था। इसी वजह से उन्होनें कांग्रेस का दामन थामा था।

कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला- जेपी

5 अक्टूबर से शुरू होने वाली कांग्रेस की सद्भावना यात्रा को लेकर जेपी ने कहा कि पार्टी की ओर से अभी तक उन्हें कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला है। यदि पार्टी की ओर से संदेश मिलेगा तो उसके बाद ही इस यात्रा पर विचार किया जाएगा। उन्होनें कहा कि सद्भावना यात्रा निकालने से अच्छा होता कि जब 3 काले कानूनों का डटकर विरोध किया जाना चाहिए था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!