संसदीय चुनाव को लेकर ‘चुनावी मोड’ में आई जजपा: प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में करेगी रैली

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 Jun, 2023 11:39 PM

jjp in  election mode  for parliamentary elections rally

अगले वर्ष होने वाले संसदीय व विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और सभी दलों के नेता इन दिनों बढ़ती गर्मी के बावजूद फील्ड में पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं।

चंडीगढ़: अगले वर्ष होने वाले संसदीय व विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और सभी दलों के नेता इन दिनों बढ़ती गर्मी के बावजूद फील्ड में पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में रैलियां करने की योजना तैयार की है तो कांग्रेस पहले से हाथ से हाथ जोड़ो मुहिम चला रही है। आम आदमी पार्टी ने जींद में मेगा रोड शो के जरिए चुनावी शंखनाद किया, तो इनैलो की परिवर्तन पदयात्रा लगातार जारी है। अब इसी कड़ी में जननायक जनता पार्टी ने भी चुनावों के मद्देनजर कमर कस ली है। जजपा की ओर से प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

 

इन रैलियों में डिप्टी सीएम समेत मंत्री और विधायक होंगे शामिल

 

यह रैलियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के संयोजन में होंगी। अगले महीने से शुरू होने वाली इन रैलियों को लेकर डा. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित सभी मंत्री और विधायक लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। दुष्यंत चौटाला गांवों के बाद अब शहरों में लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं तो पार्टी की बाढड़़ा से विधायक नैना चौटाला भी जल्द फिर से हरी चुनरी कार्यक्रम के जरिए महिला शक्ति को पार्टी से जोडऩे की मुहिम शुरू करेंगी। इसी तरह से पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला इनसो के संगठन को मजबूती देने के लिए अभियान चलाए हुए हैं और उनका हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान, दिल्ली व चंडीगढ़ की छात्र राजनीति पर पूरा फोकस है।

 

बीजेपी और जेजेपी ने मिलकर उपचुनाव और पंचायत चुनाव जीते

 

गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 11 माह बाद लोकसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनावों को लेकर जननायक जनता पार्टी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। फिलहाल जजपा का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन है। अक्तूबर 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 40 सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा ने दस सीटों पर जीत दर्ज करने वाली जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। गठबंधन होने के करीब साढ़े तीन वर्ष की अवधि में दोनों दल बरौदा और ऐलनाबाद का उपचुनाव मिलकर लड़ चुके है। पिछले साल हुए पंचायती चुनाव में दोनों दलों ने जिला परिषद में अलग-अलग अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। ऐसे में अब जजपा अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर एक ठोस रणनीति के अंतर्गत आगे बढ़ रही है।

 

10 महीने में जजपा ने 10 सीटों पर की जीत दर्ज

 

7 अक्तूबर 2018 को गोहाना रैली के बाद इनैलो में विघटन की नींव पड़ी। इसके बाद 9 दिसंबर को डा. अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला ने जींद में एक रैली कर जननायक जनता पार्टी का गठन किया। जनवरी 2019 में दिग्विजय चौटाला ने जींद का उपचुनाव लड़ा और 37 हजार वोट लेकर राजनीतिक विश£ेषकों के गणित को फेल कर दिया था। मई 2019 में जजपा ने लोकसभा चुनाव में 5 प्रतिशत वोट लिए। अक्तूबर 2019 में जजपा ने दस सीटों पर जीत दर्ज की और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई। वर्तमान में दुष्यंत चौटाला सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। टोहाना से जजपा के विधायक देवेंद्र बबली कैबीनेट जबकि उकलाना से पार्टी के विधायक अनूप धानक राज्य मंत्री हैं। उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी 2013 को जूनियर बेसिक टीचर्स भर्ती मामले में कोर्ट की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री व इनैलो के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला तथा विधायक अजय ङ्क्षसह चौटाला को दोषी करार दिया गया था। इसके बाद से ही एकाएक देवीलाल की चौथी पीढ़ी को भी सक्रिय सियासत में आना पड़ा और इस परिवार की चौथी पीढ़ी भी हरियाणा की सियासत में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करवा रही है।

 

शहरी क्षेत्र में सक्रिय हुए दुष्यंत चौटाला

 

विशेष बात ये है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद अब जननायक जनता पार्टी ने शहरी क्षेत्रों की ओर रुख कर लिया है। इस कड़ी में 15 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह क्षेत्र रोहतक से शहरी क्षेत्र में कार्यक्रम का आगाज किया और अब तक वे अनेक शहरों में ऐसे कार्यक्रम कर चुके हैं। इस पूरे माह तक राज्य के विभिन्न शहरों में जजपा का शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। गौरतलब है कि हरियाणा में जातीय समीकरण चुनावों में अहम रहते हंै, तो वहीं शहरी एवं ग्रामीण मतदाताओं का मिजाज भी अलग-अलग रहता है। अब जजपा भी शहरी एवं युवा वोटर्स पर फोकस कर रही है। उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र में 30 प्रतिशत से अधिक मतदाता हैं। जजपा का लक्ष्य केवल ग्रामीण क्षेत्र की पार्टी बने रहने का नहीं है, बल्कि जजपा ग्रामीण के साथ शहरी और युवा वर्ग के साथ सभी वर्गों को एक लक्ष्यबद्ध तरीके से पार्टी के साथ जोडऩा चाहती है। इस सिलसिले में दुष्यंत चौटाला का मानना है कि हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर संगठन में नियुक्तियां की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई माह से जजपा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में रैली करेगी और इन रैलियों की कमान पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के हाथों में होगी।

 

इनसो को मजबूत कर रहे दिग्विजय, तो फिर से हरी चुनरी चौपाल करेंगी नैना

 

विशेष बात यह है कि जननायक जनता पार्टी लोकसभा में पहले ही अपना संगठन खड़ा कर चुकी है और इसके साथ ही बाढड़़ा की विधायक नैना चौटाला हरी चुनरी कार्यक्रम के जरिए महिला शक्ति को पार्टी के साथ जोड़ेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नैना चौटाला हरियाणा के लगभग सभी जिलों में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम कर चुकी हैं और अब एक बार फिर वे इसी कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की महिलाओं को जजपा से जोडऩे के लिए मैदान में उतरेंगी। वहीं पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के 45 लाख युवा मतदाताओं पर भी खास है। इस कड़ी में जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय ङ्क्षसह चौटाला अब युवाओं को रिझाने निकलेंगे। प्रदेश में एक व्यापक अभियान पार्टी की विद्यार्थी इकाई इनसो की ओर से चलाया जाएगा। इनसो में ऊर्जावान युवाओं की फौज तैयार की जाएगी। इस पूरी मुहिम का नेतृत्व पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय ङ्क्षसह चौटाला खुद करेंगे। इसके साथ ही पार्टी अब इनसो में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दो शोध इकाइयों का गठन भी करेगी। दरअसल जजपा की निगाहें राज्य के युवाओं मतदाताओं पर है। हरियाणा में 1 करोड़ 96 लाख 58 हजार 234 मतदाता हैं। इनमें 45 लाख मतदाता युवा हैं। इस वोट बैंक पर प्रत्येक राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हुई हैं। वैसे भी दिग्विजय ङ्क्षसह चौटाला को चुनावी प्रबंधन और संगठन का लंबा अनुभव है। कम उम्र में ही दोनों भाई प्रबंधन में अपना लोहा मनवा चुके हैं। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला का कहना है उनकी पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है।   

                 हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!