Jio ने आग की रोकथाम के लिए अपने नेटवर्क साइटों पर चलाया था अभियान, आज सफलतापूर्वक हुआ समापन

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 15 Sep, 2023 08:06 PM

jio had launched a fire prevention campaign on its network sites

रिलायंस जियो ने हरियाणा भर में अग्नि सुरक्षा और आग की रोकथाम के लिए अपनी नेटवर्क साइटों पर अभियान चलाया। यह अभियान जो 1 अगस्त, 2023 को शुरू हुआ था, आज सफलतापूर्वक समाप्त हो गया।

चंडीगढ़: रिलायंस जियो ने हरियाणा भर में अग्नि सुरक्षा और आग की रोकथाम के लिए अपने नेटवर्क साइटों पर अभियान चलाया। यह अभियान जो 1 अगस्त, 2023 को शुरू हुआ था, आज सफलतापूर्वक समाप्त हो गया।

नेटवर्क उपलब्धता सुनिश्चित करने और ग्राहकों को अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए नेटवर्क साइटों पर आग की रोकथाम आवश्यक है। जियो द्वारा यह सुरक्षा अभियान आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अपनी फील्ड टीमों और सेवा प्रदाता भागीदारों के बीच फायर सेफ्टी और आग की रोकथाम से जुड़ी सुरक्षा सावधानियों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर सेफ्टी कल्चर को बढ़ावा देना है। यह अभियान जियो को अपनी साइटों पर ज़ीरो  फायर इन्सिडेंट्स के उद्देश्य को प्राप्त करने में भी मदद करेगा। अभियान की शुरुआत में, जियो कर्मचारियों और उसके सेवा प्रदाता भागीदारों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

इस अभियान में सुरक्षा के बारे में जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना शामिल था, जहां प्रमुख सुरक्षा उपायों के महत्व, सही बिजली कनेक्शन और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) आदि के उपयोग पर ज़ोर दिया गया। सुरक्षा हेतु अच्छी प्रथाओं के बारे में पोस्टरों का प्रदर्शन और सर्वोत्तम सुरक्षा प्रथाओं पर प्रतियोगिताएं भी इस अभियान का हिस्सा थी।

        (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

        (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!