NDA के जरिये देश की पहली पायलट बनीं दादरी की इशिता, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Jun, 2025 05:31 PM

ishita from dadri became the country s first pilot through nda

एनडीए के जरिये देश की पहली पायलट बनीं चरखी दादरी जिले के गांव छपार निवासी इशिता सांगवान अपने पैतृक गांव पहुंचीं। सबसे पहले इशिता ने गांव के मंदिर पहुंचकर मात्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : एनडीए के जरिये देश की पहली पायलट बनीं चरखी दादरी जिले के गांव छपार निवासी इशिता सांगवान अपने पैतृक गांव पहुंचीं। सबसे पहले इशिता ने गांव के मंदिर पहुंचकर मात्था टेक कर आशीर्वाद लिया। बाद में घर पर परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां खिलाकर बेटी को सम्मानित किया। गांव की बेटी अब पायलट बनने के बाद सेना में देश सेवा करते हुए जहाज उड़ाएंगी। बता दें कि गांव छपार निवासी इशिता सांगवान ने हाल ही में पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक करने वाली 17 महिला कैडेटों के पहले बैच में एनडीए ट्रेनिंग पूरी की है। 

पिता चरण सिंह सांगवान ने बताया कि पहले ये विकल्प नहीं था लेकिन अब लड़कियां भी एनडीए में जा सकती हैं। कोर्ट द्वारा लड़कियों को एनडीए में मौका दिया तो पहले ही बैच में बेटी इशिता ने सफलता लेते हुए देश सेवा का संकल्प लिया है। इशिता ने जेईई की तैयारी कर रही थी। तैयारी करते हुए एनडीए में जाने का मौका मिला तो तुरंत फैसला लिया। बेटी द्वारा तीन साल का प्रशिक्षण पूरा कर बेहद खुशी है। माता-पिता को कामयाबी से जो सम्मान मिल रहा है, उसकी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकते। अब पायलट की आगामी ट्रेनिंग पर हैदराबाद में होगी। अभी यह तय नहीं है कि वो लड़ाकू जहाज उड़ाएगी, कार्गाें विमान या फिर हेलीकॉप्टर। 

PunjabKesari

लक्ष्य निर्धारित करें और बस जुट जाएं- इशिता

इशिता सांगवान ने कहा कि पिता चरण सिंह व माता अनिता से प्रेरणा ली तो आज उसका देश की सेवा करने का सपना पूरा हो गया है। कहा कि बेटियां बड़ा लक्ष्य करें निर्धारित, असंभव कुछ भी नहीं है। इशिता ने अन्य बेटियों को संदेश दिया कि वे बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और फिर पूरी शिद्दत से उसे पाने के लिए मेहनत करने में जुट जाएं। फिर देखेंगी कि कुछ भी असंभव नहीं है। लक्ष्य प्राप्ति के बाद खुशी मिलती है और ताउम्र उसका फक्र रहता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!