हरियाणा की मंडियों में गेहूं तोल में गड़बड़ी का खुलासा,  आढ़तियों पर लगाया 40 लाख रुपए जुर्माना

Edited By Isha, Updated: 22 Apr, 2025 10:27 AM

irregularities in wheat weighing revealed in haryana mandis

हरियाणा की मंडियों में किसानों के गेहूं की तौल को लेकर सी.एम. फ्लाइंग की रेड में कई खुलासे हुए हैं। रेड में अनियमितताएं मिलने के बाद मंडियों और आढ़तियों पर करीब साढ़े 40 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया।

चंडीगढ़: हरियाणा की मंडियों में किसानों के गेहूं की तौल को लेकर सी.एम. फ्लाइंग की रेड में कई खुलासे हुए हैं। रेड में अनियमितताएं मिलने के बाद मंडियों और आढ़तियों पर करीब साढ़े 40 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया। इसके बाद अब सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद इस मामले की जांच के लिए सी.आई.डी. को लगाया है।
 

साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सी. आई. डी. द्वारा सभी इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि जिलों की मंडियों की दुकानों, फर्मों पर औचक निरीक्षण किया जाए और पाई गई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार से कानूनों के तहत उल्लंघना करने वालों पर रोक लगाई जा सके। दरअसल, हरियाणा सरकार को मंडियों में गेहूं की घटतौली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद 20 मार्च तक सी.एम. फ्लाइंग द्वारा प्रदेश की मंडियों में औचक निरीक्षण किया गया और पाई गई अनियमितताओं अनुसार भारी जुर्माना लगाया गया।

बताया गया कि 16 अप्रैल को सी. एम. फ्लाइंग अंबाला की टीम द्वारा कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी थानेसर में औचक निरीक्षण किया गया था। मैसर्ज पवन कुमार अजय कुमार फर्म के संचालक पवन कुमार पुत्र दलीप चंद निवासी मकान नंबर 336/21. सुभाष गली, जिला कुरुक्षेत्र द्वारा किसानों से प्राप्त गेहूं को सरकार द्वारा निर्धारित वजन से अधिक मात्रा में भर कर किसानों की अमानत में खयानत व धोखाधड़ी करके अपने आप को अनुचित लाभ ले रहे आढ़तियों पर करीब साढ़े 40 लाख रुपए जुर्माना आढ़तियों पर करीब साढ़े 40 लाख रुपए जुर्माना

17 अप्रैल को प्रदेश की सभी मंडियों में एक साथ मारे छापे

16 अप्रैल के खुलासे के बाद इस सम्बन्ध में सरकार की ओर से 17 अप्रैल से फ्लाइंग की सभी यूनिट द्वारा अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में संयुक्त टीम बनाकर हरियाणा के लगभग सभी जिलों की मंडियों में दुकानों, फर्मों पर रेड, औचक निरीक्षण किया गया व अनियमितताओं के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। औचक निरीक्षण दौरान पाया गया कि दुकानें, फर्मे बिना प्राधिकरण के खरीदे गए गेहूं का भंडारण कर रहे थे और स्टॉक रिकॉर्ड में हेराफेरी कर रहे थे।

सी.एम. फ्लाइंग द्वारा प्रदेश की लगभग 42 मंडियों में 166 दुकानों और फर्मों को चैक किया। 62 दुकानों में अनियमितताएं पाई जिन पर 45,25,473 रुपए जुर्माना किया गया। अवैध स्टॉक के 9 गोदाम मिले। 7 आढ़तियों ने स्टॉक रजिस्टर से अधिक स्टॉक का रिकॉर्ड मिला। गोदामों में लगभग 5227.8 क्विंटल गेहूं व 6465 क्विंटल सरसों व अन्य 943.8 क्विंटल मिली। निरीक्षण में 2 मामलों में 10 बैग का वजन करने पर 3 किलो 600 ग्राम, 5 बैग का वजन करने पर 2 किलोग्राम वजन गेहूं अधिक मिला। इस पर सी.एम. फ्लाइंग ने सचिव मार्कीट कमेटी ने फर्म का लाइसैंस सस्पेंड कर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!