दादरी आत्महत्या मामले में जांच कमेटी पहुंची सिंघानी कॉलेज, इन दो पहलुओं पर होगी जांच

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Jan, 2025 07:55 PM

investigation committee reached singhani college in dadri suicide case

लोहारू में दलित छात्रा आत्महत्या मामले में पुलिस जांच के अलावा भिवानी उपायुक्त द्वारा बनाई गई कमेटी भी जांच करेगी। उपयुक्त भिवानी द्वारा लोहारू एसडीएम मनोज दलाल की अध्यक्षता में जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।

दादरी (पुनीत श्योराण) : लोहारू में दलित छात्रा आत्महत्या मामले में पुलिस जांच के अलावा भिवानी उपायुक्त द्वारा बनाई गई कमेटी भी जांच करेगी। उपयुक्त भिवानी द्वारा लोहारू एसडीएम मनोज दलाल की अध्यक्षता में जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। 

एसडीएम लोहारू मनोज दलाल कमेटी सदस्यों के साथ शारदा महाविद्यालय सिंघानी में पहुंचकर जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि छात्र को रोल नंबर क्यों नहीं दिए गए व पेपर में क्यों नहीं बैठने दिया गया है। इन दो बिंदुओं पर जांच की जाएगी और जल्दी ही रिपोर्ट उपयुक्त भिवानी को सौंप दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं कॉलेज के बाहर किसी प्रकार के शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!