भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अमरीका में भी मनाई गई गीता जयंती

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Dec, 2025 09:14 PM

inspired by pm narendra modi geeta jayanti was also celebrated in america

मोक्षदा एकादशी के अवसर पर अमरीका में भी विभिन्न स्थानों पर गीता जयंती मनाई गई।

वाशिंगटन (नरेंद्र जोशी) : मोक्षदा एकादशी के अवसर पर अमरीका में भी विभिन्न स्थानों पर गीता जयंती मनाई गई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा गीता जयंती उत्सव मनाने के लिए अप्रवासी भारतीय लोगों ने विशेष उत्साह दिखाया। दुर्गा मंदिर वर्जीनिया में गीता महोत्सव विशेष गीता पाठ व पूजन का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर उत्तर भारत के लोगों के साथ दक्षिण भारत से अमरीका आए श्रद्धालुओं ने गीता पाठ किया व गीता के श्लोक पढ़कर गाए। इस दौरान अमरीका में कई जगह 18 दिनों का संपूर्ण गीता पाठ किया गया।

PunjabKesari

विशेष बात यह रही कि अमरीका में रह रहे परिवारों के बच्चों द्वारा महाभारत की कथा से दुर्गा मंदिर वर्जीनिया में लोगों को अवगत करवाया। मंदिर को रंगीन रोशनियों से सजाया। बहुत से आदमी लोगों के द्वारा गीता पाठ के साथ लंगर भी किया गया। अमरीका में वर्षों से रह रहे आचार्य पंडित ओंकार शर्मा और राजधानी मंदिर शेंटेली के पुजारी आचार्य पंडित जगदीश शर्मा का कहना है कि अमरीका में जहां बच्चे हिंदी ढंग से बोल भी नहीं पाते वहीं दूसरी ओर भारतीय अभिभावक बच्चों को भारत के इतिहास, संस्कृति एवं संस्कारों की जानकारी देने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। सनातन की जानकारी को बच्चों की रोज की दिनचर्या में रखने का प्रयास किया जाता है। अमरीका में बच्चों को हनुमान चालीसा, आरती, गायत्री मंत्र इत्यादि की जानकारी दी जाती है। यहां वाशिंगटन डीसी मेट्रो के सभी मंदिरों में गीता जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। यहां कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अगले साल अमरीका से बच्चों का एक दल कुरुक्षेत्र दर्शन के लिए भेजा जाएगा। ज्योतिसर जहां भगवान ने गीता का उपदेश दिया है वहां के दर्शन भी अमरीका के बच्चे करेंगे।

अमरीका में अप्रवासी भारतीय लोगों का कहना है कि अमरीका के बच्चों के पवित्र कुरुक्षेत्र धरती दर्शन के लिए आने वाले समय में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी अनुरोध किया जाएगा कि वो भारत से बाहर बसे एनआरआई परिवारों बच्चों के लिए साल में 15 दिन या महीने के लिए स्कूल खोले ताकि अमरीका भारत के बच्चे सनातन एवं भारतीय संस्कृति का ज्ञान समझ सकें। यहां के लोगों ने सीएम हरियाणा को यूएसए आने का न्योता भी दिया। अमरीका में गीता पाठ की व्यवस्था में मेहर सिंह, नरेश महाजन, मेजर सिंह, गौरव त्यागी, विकास चौधरी, दिवांग, ऋतू चौधरी व प्रीति जोशी भी सहयोग कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!