इनेलो और जेजेपी नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Edited By Shivam, Updated: 19 Jul, 2019 09:17 PM

inld and jjp leaders joined bjp in rohtak

आज रोहतक के बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और राज्य सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के नेतृत्व में इनेलो और जेजेपी छोड़कर आए नेता महंत सतीश दास ओर सौरभ फरमाना को बीजेपी में शामिल करवाया गया। महेंद्र सतीश दास 2014 में इनेलो की टिकट पर महम...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): आज रोहतक के बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और राज्य सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के नेतृत्व में इनेलो और जेजेपी छोड़कर आए नेता महंत सतीश दास ओर सौरभ फरमाना को बीजेपी में शामिल करवाया गया। महेंद्र सतीश दास 2014 में इनेलो की टिकट पर महम से चुनाव भी लड़ चुके हैं। सौरव फरवाना भी एक अन्य पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ही नेताओं ने आज बीजेपी का दामन थामा है। 

वहीं इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और विधायक रामपाल माजरा के बीजेपी में शामिल होने के बयानों पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने विराम लगाते हुए कहा कि इस तरह की चर्चाएं जरूर हैं लेकिन फिलहाल बीजेपी में शामिल होने कोई विचार नहीं है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!