पति ने गहरी नींद में सो रही पत्नी को बेरहमी से मारा, महिला ने मौके पर ही तोड़ा दम... अवैध संबधों के चलते करता था शक

Edited By Isha, Updated: 27 Jun, 2024 02:44 PM

inferior husband brutally killed his wife while she was fast asleep

गांव दुल्हेड़ी में अवैध संबधों के चलते जांटी के बैत से सिर में चोट मारकर युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भिवानी: गांव दुल्हेड़ी में अवैध संबधों के चलते जांटी के बैत से सिर में चोट मारकर युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति दुल्हेड़ी निवासी रोशन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने रोशन को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि गांव दुल्हेड़ी निवासी रोशन ने सोमवार- मंगलवार की रात गहरी नींद में सो रही पत्नी गंगा के सिर को लकड़ी के मोगरे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और सिर का कचूमर निकाल दिया। महिला गंगा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी सुबह गांव में फैली तो हर कोई सदमे में था। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शिव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!