कल रोक दी जाएंगी पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनें, स्वाभिमान आंदोलन को लेकर किसान लामबंद

Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2019 06:06 PM

indefinite picketing of haryana swabhiman movement begins

हरियाणा में किसान आन्दोलन धरना स्थलों से उठकर रेलवे ट्रैक पर जाने वाला है। किसानों की अलग अलग मांगों को लेकर प्रदेशभर में एकजुट हुये किसान हरियाणा स्वाभिमान आन्दोलन के बैनर तले 14 अगस्त

बहादुकगढ़(प्रवीण धनखड़): हरियाणा में किसान आन्दोलन धरना स्थलों से उठकर रेलवे ट्रैक पर जाने वाला है। किसानों की अलग अलग मांगों को लेकर प्रदेशभर में एकजुट हुये किसान हरियाणा स्वाभिमान आन्दोलन के बैनर तले 14 अगस्त को रेल रोकने वाले हैं। आन्दोलन का केन्द्र बहादुरगढ़ का मांडोठी गांव बनाया गया है। मांडोठी गांव में हरियाणा स्वाभिमान आन्दोलन के अध्यक्ष रमेश दलाल की अगुवाई में अनिष्चितकालीन धरना शुरू है।

रमेश दलाल का कहना है कि 14 अगस्त से पहले अगर सरकार ने किसानों की मांग नही मानी तो किसान पंजाब जाने वाली सभी रेलों को रोक देंगे। प्रदेष में तीन जगहों पर रेल रोकने की प्लानिंग की गई है। दादरी, जुलाना और बहादुरगढ़ में पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों को किसान रोकने वाले हैं। दरअसल किसानों की मुख्य मांग जमीन अधिग्रहण को दिये जाने वाले मुआवजे से जुड़ी हुई है। किसानों की मांग है कि उन्हे भूमि अधिग्रहण कानून के तहत पूरा मुआवजा दिया जाये।

बहादुरगढ़ क्षेत्र को आर जोन घोशित किया जाये। एसवाईएल का निर्माण हो। झज्जर बहादुरगढ़ सड़क पर केएमपी का कट खोला जाये। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाया जाये। कुल मिलाकर करीब 25 मांगे किसानों ने सरकार के समक्ष रखी है ताकि किसानों का कल्याण हो सके। फिलहाल प्रदेश सरकार ने किसानों से बात करने की दिशा में कोई ठोस कदम नही उठाया है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले किसानों के साथ सरकार का टकराव होना लगभग तय माना जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!