गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर ग्रामीण महिलाएं

Edited By Shivam, Updated: 06 Mar, 2021 10:11 PM

increased gas cylinder prices forced rural women to cook on stove

एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, वहीं गैस के दाम भी बढ़ रहे हैं। बढ़े हुए गैस के दामों से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने अब दोबारा से अपने चूल्हा जलाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि वह साढ़े 8 सौ का सिलेंडर भरवाएं या...

फरीदाबाद (अनिल राठी): एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, वहीं गैस के दाम भी बढ़ रहे हैं। बढ़े हुए गैस के दामों से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने अब दोबारा से अपने चूल्हा जलाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि वह साढ़े 8 सौ का सिलेंडर भरवाएं या फिर अपने बच्चों को पालें, सरकार को उनकी तरफ भी सोचना चाहिए लगातार बढ़ती महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए।

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन दिलवाए, लेकिन अब सिलेंडर के दाम बढऩे से उज्ज्वला योजना धूल फांक रही है। फरीदाबाद के ग्रामीण के घरों में महिलाएं अब चूल्हा जलाकर परिवार का खाना बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। इससे पहले यह महिलाएं गैस सिलेंडर पर खाना बनाती थीं, लेकिन लगातार गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा होने के बाद दोबारा से अपने घरों में चूल्हे बनाकर उस पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। 

महिलाओं का कहना है कि एक तो वैसे ही बेरोजगारी है, दूसरा लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं, ऐसे में वह अपने घर का खर्च कैसे चलाएं। इस बात की फिक्र उनको लगी रहती है। इसीलिए उन्होंने सिलेंडर को कोने में रख दिया है और चूल्हे पर खाना बनाना शुरू कर दिया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!