Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 18 Apr, 2023 09:10 PM

शहर में सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए सांसद सुनीत दुग्गल ने महिलाओं को चौपाल में बुलाया।
जींद(अमनदीप पिलानिया): शहर में सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए सांसद सुनीत दुग्गल ने महिलाओं को चौपाल में बुलाया। जिसके बाद महिलाओं ने माथा टेकते हुए चौपाल में पहुंच गई। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि वह मेहमान के रूप में आई हुई है। इसलिए महिलाओं को चौपाल में जाने दिया गया है।
बता दें कि जींद में लंबे समय एक परंपरा चली आ रही थी कि कोई भी महिला चौपाल में नहीं जाएगी। अभी तक किसी भी चौपाल में महिलाओं ने भाग नहीं लिया था। वहीं आज सांसद सुनीता दुग्गल जींद पहुंची थी। इस दौरान उनके चौपाल को महिलाएं खिड़की के रास्ते सुन रही थी। जिसके बाद उन्होंने पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए महिलाएं चौपाल में बुलाया। वहीं ब्लॉक समिति की महिला मेम्बर रामसखी का कहना है कि यह एक सामाजिक बुराई थी। जिसे सांसद के आने से खत्म हो गई है। बड़ी बात यह है कि गांव में सरपंच भी एक महिला है, इसके बावजूद महिलाओ को पंचायत की किसी प्रोग्राम में शामिल नहीं होने दिया जाता था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)