Sirsa में SP ने महिला थाना प्रभारी को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2025 02:15 PM

in sirsa sp suspended the woman police station in charge

सिरसा महिला थाना प्रभारी को एसपी डॉ मयंक गुप्ता ने सस्पेंड कर दिया है। महिला थाना प्रभारी घनश्याम देवी के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही

सिरसा(सतनाम): सिरसा महिला थाना प्रभारी को एसपी डॉ मयंक गुप्ता ने सस्पेंड कर दिया है। महिला थाना प्रभारी घनश्याम देवी के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी एसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए है।

दरअसल ऐलनाबाद की एक महिला ने सिरसा में महिला थाना में दुष्कर्म की शिकायत दी थी आरोप है कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए आरोपियों से 20 लाख में राजीनामा करने की बात महिला थाना प्रभारी घनश्याम देवी द्वारा की गई थी। महिला थाना प्रभारी द्वारा राजीनामा करवाने की शिकायत सिरसा के एसपी डॉ मयंक गुप्ता को मिली तो उसके बाद सिरसा के एसपी डॉ गुप्ता ने तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए महिला थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर कोमल रानी और एक अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए है। 

वोल 1 महिला थाना में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से एक्शन नहीं लेने और भ्रष्टाचार की मिल रही शिकायतों पर एसपी डॉ मयंक गुप्ता ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसपी डॉ मयंक गुप्ता ने महिला थाना प्रभारी घनश्याम देवी को सस्पेंड कर दिया है जबकि सब इंस्पेक्टर कोमल रानी  अन्य पुलिसकर्मी की विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए है। एसपी डॉ मयंक गुप्ता के मुताबिक महिला थाना में आई शिकायत में बरती गई अनियमितता और पलरवाही जैसी जानकारी सामने आई थी।

उसी में थाना प्रभारी की भूमिका भी ठीक नहीं मिली थी। जांच अधिकारी की भूमिका भी उचित नहीं पाई गई ,इसी आधार पर थाना प्रभारी को सस्पेंड किया है। जांच अधिकारी कोमल रानी की भी डिपार्टमेंटल इंक्वायरी खोलने के आदेश दिए है। महिला थाना प्रभारी पर एक महिला से हुए दुष्कर्म में आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाए 20 लाख में राजीनामा करवाने की शिकायत सिरसा के एसपी डॉ मयंक गुप्ता को मिली थी। कितने पैसे दिए गए , पुलिस की क्या भूमिका रही फ़िलहाल इसकी जांच की जा रही है।   फ़िलहाल इस मामले में सिरसा के एसपी डॉ मयंक गुप्ता ने मीडिया को कैमरे पर किसी भी प्रकार की जानकारी देने से साफ़ इंकार कर दिया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!