हरियाणा में जमीनी विवाद में भाई बना भाई की जान का दुश्मन, जानलेवा हमला कर हुआ फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jul, 2024 12:46 PM

in a land dispute a brother became the enemy of his brother s life

पलवल जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे है जिनके सामने पुलिस बेवस नजर आ रही है। ताजा मामला गांव भुलवाना से सामने आया है जहां देर रात जमीनी विवाद के चलते सगे भाई ने भाई को गोली...

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे है जिनके सामने पुलिस बेवस नजर आ रही है। ताजा मामला गांव भुलवाना से सामने आया है जहां देर रात जमीनी विवाद के चलते सगे भाई ने भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे फरीदाबाद अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज नहीं कर सकी है। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गांव नंदगांव थाना कोसीकलां यूपी निवासी अमरचंद व उसके भाई देवीराम के बीच पिछले काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अमरचंद अपने परिवार के साथ गांव भुलवाना में रहने लगा और देवीराम गांव नंदगांव में रहता था। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से अमरचंद व देवीराम के बीच फोन पर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते देर रात देवीराम अमरचंद के भुलवाना मकान पर आ गया। पहले तो देवीराम ने अमरचंद के साथ झगड़ा किया और उसके बाद देवीराम ने अपने पास से हथियार निकालकर अमरचंद पर गोली चला दी। गोली अमरचंद के कान के पास लगी और वह घायल हो गया। अमरचंद को घायल करने के बाद देवीराम मौके से फरार हो गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!