फरीदाबाद में राजमिस्त्री बिना लाइसेंस चल रहा था आयुर्वेदिक दवाई फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा

Edited By Harman, Updated: 11 Jun, 2026 12:57 PM

illegal ayurvedic medicine factory busted in faridabad

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के थाना पल्ला इलाके स्थित दीपाली इंक्लेव में बिना लाइसेंस के आयुर्वेदिक दवाई बनाने वाली फैक्ट्री का क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर भंडाफोड़ किया है, जहां से भारी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की गई हैं। जिन्हें पुलिस ने...

फरीदाबाद (अनिल राठी) : दिल्ली से सटे फरीदाबाद के थाना पल्ला इलाके स्थित दीपाली इंक्लेव में बिना लाइसेंस के आयुर्वेदिक दवाई बनाने वाली फैक्ट्री का क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर भंडाफोड़ किया है, जहां से भारी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की गई हैं। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। 

PunjabKesari

पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी संदीप फरार है, जिसके पास दवाइयां को बनाने और बेचने के लिए कोई लाइसेंस नहीं था। लेकिन आरोपी ऑनलाइन भी दवाइयों के धड़ल्ले से बेच रहा था। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी के बाद खुलासा हो पाएगा कि उसने कितनी पढ़ाई की हुई है। उसके पास दवाई बनाने और पैकिंग करने का कोई लाइसेंस नहीं था।
 
PunjabKesari

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी इससे पहले राजमिस्त्री का काम करता था, जो अब लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा था। बता दें कि इस फैक्ट्री से बरामद आयुर्वेदिक दवाइयों की कीमत लगभग 50 से 60 लाख रुपए आंकी जा रही है। इस मामले में जानकारी देते हुए फरीदाबाद की पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम को गुप्त सूत्रों द्वारा सूचना मिली थी कि दीपाली एनक्लेव इलाके में अवैध रूप से आयुर्वेदिक दवाई बनाने वाली फैक्ट्री चल रही है। सूचना के आधार पर उन्होंने दिल्ली के आयुर्वेदिक विभाग सहित सोनीपत और फरीदाबाद की आयुर्वेदिक विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद तीनों टीमों ने संयुक्त रूप से इस फैक्टरी पर छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में न केवल आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की बल्कि उन्हें पैकिंग करने वाली मशीन को भी जब्त किया। फिलहाल पुलिस आरोपी की धड़पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!