पुराना राजीनामा भूल फिर किया हमला, अनाजमंडी में युवक से मारपीट की लाइव वारदात...सड़क पर गिराकर बुरी तरह धुन डाला

Edited By Isha, Updated: 01 Sep, 2026 12:13 PM

ignoring a past compromise they attacked again live footage captures the assau

भोड़िया खेड़ा निवासी युवक पर कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते पुरानी अनाजमंडी में हमला कर दिया। आरोप है कि गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने पहले उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और इसके बाद

फतेहाबाद(रमेश):  भोड़िया खेड़ा निवासी युवक पर कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते पुरानी अनाजमंडी में हमला कर दिया। आरोप है कि गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने पहले उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और इसके बाद डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल युवक की पहचान अजय के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

PunjabKesari
अजय मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अजय के संभलने से पहले ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने डंडों से अजय पर कई वार किए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल अजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अजय के मामा हवासिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया है। मामले को लेकर पहले राजीनामा भी हो गया था।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज में गाड़ी से उतरकर युवक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने और उसके बाद अजय से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

 

और ये भी पढ़े

     

     

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!