पत्नी से तंग आकर पति ने किया सुसाइड, 8 साल पहले हुई थी शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Feb, 2021 11:40 AM

husband hanged after getting fed up with his wife married 8 years ago

झज्जर जिले के कस्बा बेरी में एक व्यक्ति ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में बेरी पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर पत्नी अंजली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच...

झज्जर (प्रवीण धनखड़) : झज्जर जिले के कस्बा बेरी में एक व्यक्ति ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में बेरी पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर पत्नी अंजली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक रामप्रकाश के परिजनों ने बेरी पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि रामप्रकाश की शादी 8 साल पहले गांव अकेहेडी मदनपुर की रहने वाली अंजलि के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अंजलि रामप्रकाश को परेशान करती थी और घर से बाहर रहती थी। रामप्रकाश जब उसे टोकता था वह लड़ाई झगड़ा करती थी और उसे परेशान करती थी। इसी से परेशान होकर रामप्रकाश ने घर में ही पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का झज्जर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!