खूनी वारदातः सुनसान इलाके में गाड़ी में बैठे पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट

Edited By Isha, Updated: 23 May, 2020 06:00 PM

husband and wife were shot

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के खेड़िकीदौला में गाड़ी में बैठे पति पत्नी को किसी अज्ञात ने गोली मारने का मामला सामने आया है। मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले से गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार

गुरुग्राम(मोहित)- दिल्ली से सटे गुरुग्राम के खेड़िकीदौला में गाड़ी में बैठे पति पत्नी को किसी अज्ञात ने गोली मारने का मामला सामने आया है। मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले से गहनता से जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर राम पूरा इलाके से इस गाड़ी में गंभीर रूप से घायल रिया और रवि को बरामद किया। दोनों पति पत्नी को गोली लगी थी। पुलिस की माने तो पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ से डॉक्टर्स ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां पति रवि की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस मामले में पुलिस की माने तो वारदात कल देर रात की हैजब पुलिस मौके पर पहुंची तो पति पत्नी गाड़ी में मौजूद थे दोनों को गोली लगी थी। मामला शुरवाती तौर पर बेहद संदिग्ध नज़र आ रहा था। बहरहाल गुरुग्राम पुलिस ने गाड़ी को कब्ज़े में ले तफ़्तीश शुरू कर दी है। हालांकि दोनों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में किया जा रहा है लेकिन यह अभी भी पहेली बना हुआ है कि दोनों पति पत्नी सुनसान इलाके में गाड़ी में कैसे पहुंचे और कैसे दोनों को गोली लगी। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!