मानवता शर्मसार : नवजात भ्रूण का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 07 May, 2022 04:41 PM

humanity shamed sensation spread after finding dead body of newborn fetus

हरियाणा के पानीपत जिले के सिवाह गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर कलियुगी और बेरहम मां ने अपने कलेजे...

पानीपत (सचिन) : हरियाणा के पानीपत जिले के सिवाह गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर कलियुगी और बेरहम मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को फैंक दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

जानकारी के मुताबिक एक राहगीर बीबीएमबी के पास से गुजर रहा था तो उसकी नजर भ्रूण पर पड़ी। जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस भ्रूण को कब्जे में लेकर पानीपत के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची।

वहीं भ्रूण की सूचना मिलते ही समाजसेविका सविता आर्य भी सिविल अस्पताल पहुंची। जिन्होंने भ्रूण मिलने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि जिस धरती से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया गया था। आज उसी धरती से बेटियों के भ्रूण मिल रहे है। हालांकि आज मिले भ्रूण से ये साफ नहीं हो पाया है कि ये भ्रूण लड़के का है या लड़की का। सविता आर्य ने बताया कि पानीपत में 50 से ज्यादा भ्रूण मिल चुके है। उन्होंने पुलिस से उस कलयुगी मां की तलाश कर कार्रवाई करने की मांग की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!